
Maharashtra News : नए साल के पहले ही दिन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में अजीबोगरीब घटना हुई। स्कूल में अचानक कहीं से भैंसा घुस गया, इससे स्कूल में हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है कि भैंसा की वजह से स्कूल के कम से कम 15 छात्र घायल हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए शहर के घाटी अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर शहर के टाउन हॉल में मॉडल इंग्लिश स्कूल है। बुधवार को स्कूल में कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू हुई। कुछ छात्र मैदान में खेल रहे थे। तभी सुबह करीब साढ़े दस बजे के करीब अचानक एक भैंसा स्कूल में घुस आया। जब भैंसा स्कूल में घुस रहा था तो वहां मौजूद एक शख्स उसे रोकने की कोशिश भी की। लेकिन तेजी से भैंसा स्कूल के मैदान की तरफ बढ़ा। भैंसा को देखते ही छात्रों में हड़कंप मच गया।
बच्चे इधर-उधर भागने लगे। छत्रपति संभाजीनगर में एक भैंसे ने स्कूल में घुसकर कई बच्चों को घायल कर दिया। भैंसे ने स्कूल परिसर के बाहर और अंदर छात्रों पर हमला करके दहशत फैला दी। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छात्र को ज्यादा चोट लगी है। भैंसे के हमले में एक छात्र का पैर भी टूट गया है। भैंसे से छात्र को बचाने के दौरान एक शिक्षक भी घायल हुआ है। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा है। इस बीच भैंसा कहां से और कैसे आया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
Published on:
01 Jan 2025 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
