1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai-Pune एक्सप्रेसवे पर बस यात्रियों और फूड मॉल के कर्मचारियों में कहासुनी, फिर हुआ पथराव, कई जख्मी

Mumbai-Pune Expressway: बस के यात्री फूड मॉल पर खाने के लिए ठहरे थे, लेकिन किसी बात को लेकर यात्रियों और फूड मॉल प्रबंधक के बीच कहासुनी हो गई। इसी के आधार पर प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पथराव किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 10, 2022

Stones pelted on bus on Mumbai-Pune Expressway

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस पर पथराव

Maharashtra Raigad News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास भयावह हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस पर पथराव किया गया है। इसमें बस में सवार कई यात्री घायल बताये जा रहे । इस घटना से हाईवे से सफ़र करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। फ़िलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास मुंबई जाने वाली लेन में अजीबोगरीब घटना घटी है। एक लग्जरी बस पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया। इस पथराव में बस को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि पत्थर लगने से कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: अहमदनगर में खेलते-खेलते बिजली के तार की चपेट में आ गए मासूम, 4 की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मौजूद एक फूड मॉल के कर्मचारियों से बस के यात्रियों की तीखी नोकझोक हुई थी. दरअसल बस के यात्री फूड मॉल पर खाने के लिए ठहरे थे, लेकिन किसी बात को लेकर यात्रियों और फूड मॉल प्रबंधक के बीच कहासुनी हो गई। इसी के आधार पर प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पथराव किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को और बिगड़ने से पहले नियंत्रण में कर लिया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। फ़िलहाल यात्रियों पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की कोशिश चल रही है।

Story Loader