
Car Falls Into Canal in Sangli : महाराष्ट्र के सांगली में हुए भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई हादसे से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित परिवार एक लड़की की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहा था, तभी ताकारी कैनल पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस हादसे में मरने वालों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस भीषण हादसे में सिर्फ एक महिला बची है और उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा आधी रात के बाद डेढ़ बजे के करीब हुआ। तासगांव मनेराजुरी मार्ग पर ताकारी नहर में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में परिवार के सात सदस्य सवार थे। हादसे के बारे में लोगों को सुबह पता चला।
बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित लड़की के जन्मदिन के लिए सांगली जिले के कवठेमहंकाल तालुका के एक गांव में गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद सभी देर रात वापस लौट रहे थे। तासगांव की ओर आते समय तेज रफ्तार आल्टो कार अचानक सूखी नहर में गिर गई।
फ़िलहाल दुर्घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि कार चालक को थकान के कारण झपकी आने से यह हादसा हुआ होगा। इस हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोगों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान राजेंद्र जगन्नाथ पाटील (60), जाता राजेंद्र पाटील (55), प्रियांका अवधूत खराडे (30), ध्रुवा (3), राजवी (2) और कार्तिकी (1) के तौर पर हुई है। हादसे से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
Updated on:
29 May 2024 12:02 pm
Published on:
29 May 2024 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
