4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE का महाराष्ट्र के 2 स्कूलों पर एक्शन, राहुल इंटरनेशनल और पायनियर पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द

CBSE Cancels School Affiliation: गहन जांच के बाद सीबीएसई ने इन स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 22, 2024

student.jpg

महाराष्ट्र में छात्र बीमा योजना का ऐलान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। इसमें महाराष्ट्र की भी दो बड़े स्कूल शामिल है। सीबीएसई ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, जिन सीबीएसई स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें से कुछ स्कूलों में डमी छात्र पढ़ रहे थे। कुछ में छात्रों का रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखा गया था। यह भी पढ़े-मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम का एक्शन! 5.36 करोड़ की विदेशी मुद्रा, 5 करोड़ का डायमंड और सोना जब्त

सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, हाल ही में देशभर के सीबीएसई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान यह जांच की गई कि स्कूल प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं या नहीं।

औचक निरीक्षण में यह पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को पेश करने और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसे विभिन्न कदाचार कर रहे है। मामले की गहन जांच के बाद उन स्कूलों की मान्यता रद्द करने और डाउन ग्रेड करने का निर्णय लिया गया।

सीबीएसई ने दिसंबर 2023 में मणिपुर के 25 स्कूलों की मान्यता छीन ली थी। दरअसल मणिपुर की सरकार ने केंद्रीय बोर्ड को बताया था कि उसने स्कूलों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया है।


बता दें कि सीबीएसई 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच देशभर में कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2024) आयोजित करेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग