
Bhagat Singh Koshyari
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान दिया था। जब ये विवाद बढ़ा और अपनी ही पार्टी के नेता उनके बयान पर आपत्ति जताने लगे, जब उनके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में फोजदारी जनहित याचिका दायर कर दी गई। इतना ही नहीं कोश्यारी के खिलाफ महाराष्ट्र भर में प्रदर्शन होने लगे और केंद्र सरकार से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी राजे ने भी मीडिया के जरिए अपील की कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र से बुला लें, तब जाकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को यह बात समझ आई कि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों के कोर सेंटिमेंट को गलत तरीके से छुआ है।
आज भगत सिंह कोश्यारी ने इस गलती को सुधारते हुए शिवाजी महाराज का गौरवगान किया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने डॉ भीमराव आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को आज के युग का हीरो बताया था। यह भी पढ़े: मुंबई में एक ही दिन में 565 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई, कल्याण, वसई और वाशिम में छापेमारी अभियान
कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज तो पुराने जमाने के आदर्श हैं। आज के आदर्श नितिन गडकरी हैं। राज्यपाल के इस बयान के बाद राज्य भर में विरोध प्रदर्शन हुए। आज भूल सुधारते हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वजह से भारत दुनिया से आंखें मिला पाया, सर उठा पाया।
आज एक कार्यक्रम में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश में समय-समय पर कई लोग आए। छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी इन सबके कोशिशों की वजह से भारत दुनिया के सामने स्वाभिमान से सर उठा पाया। इस देश की जो संस्कृति है, इस देश का जो संस्कृत है, इस देश के जो संस्कार हैं, वो अजर-अमर हैं।
बता दें कि दूसरी तरफ महाराष्ट्र के विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान को लेकर आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें ईश्वर सद्बुद्धि दे। इसके बाद अजित पवार का एक संस्मरण सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात का एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि जब वे उनके वहां जाकर मिले थे तो उन्होंने कहा था कि, ‘बस अब मुझे वापस जाना है।’
Updated on:
23 Nov 2022 08:53 pm
Published on:
23 Nov 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
