मुंबई। सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर शान जॉनसन अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। शान को साउथ इंडियन सिनेमा में म्यूजिक के लिए जाना जाता था। वह मलयाली फिल्मों के दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर जॉनसन की बेटी थीं।
जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार को शान की मां ने उन्हें कई बार कॉल किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, फिर वे अपने कुछ करीबियों के साथ उनसे मिलने घर पहुंची थीं, तब पता चला कि शान की डेथ हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, शान अपनी कोई रिकॉर्डिंग खत्म कर सुबह ही घर लौटी थीं और उन्हें किसी अन्य काम के लिए निकलना था। उनकी मरने की वजह क्या है, फिलहाल इस पर संशय बरकरार है।