3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhath Puja in Mumbai: मुंबई में 81 जगहों पर मनाई जाएगी छठ पूजा, पुलिस ने किये है खास इंतजाम

Chhath Puja Celebration in Mumbai: इस साल छठ पूजा 30 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। छठ पूजा त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है जो मुख्य रूप से चार दिनों तक चलता है। इस वर्ष छठ पूजा का प्रारंभ 28 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय खाय से हुआ और इसका समापन 31 अक्टूबर को होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 29, 2022

Chhath Puja 2022 is celebrated in Mumbai

मुंबई में छठ पूजा की धूम

Chhath Puja in Mumbai: छठ पर्व (Chhath 2022) का आगाज हो चुका है। छठ पूजा इस साल पूरे मुंबई (Mumbai News) में 81 स्थानों पर मनाई जाएगी। जिसमें से सबसे ज्यादा भीड़ जुहू चौपाटी (Juhu Chowpatty) पर होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने खास इंतजाम किये है। जबकि भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने पूरे शहर में सुरक्षा के कई इंतजाम किए हैं।

ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर विश्वास नांगरे पाटिल (Vishwas Nangare Patil) ने कहा कि महानगर में यातायात की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह हाई टाइड होगा, इसलिए समुद्र किनारों पर लाइफगार्ड भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़े-Maharashtra: जालना राम मंदिर चोरी का केस सुलझा, 2 आरोपी गिरफ्तार, हनुमान की प्राचीन मूर्ति बरामद

छठ पूजा की 'नहाय खाय' (Chhath Puja Nahai Khai) कल मनाई गई, जबकि 'खरना' (Kharna) आज 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हालांकि, छठ पूजा के दो सबसे महत्वपूर्ण दिन 30 और 31 अक्टूबर को है, जब भक्त उपवास करेंगे और छठ घाटों (Chhath Ghat) पर रविवार को डूबते सूरज और सोमवार को उगते सूरज को 'अर्घ' (Argha) देंगे। इस मौके पर उपवास रखने वाली महिलाएं सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए जल निकायों में डुबकी लगाती हैं।

गौरतलब हो कि इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। छठ पूजा त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है जो मुख्य रूप से चार दिनों तक चलता है। इस वर्ष छठ पूजा का प्रारंभ 28 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय खाय से हुआ और इसका समापन 31 अक्टूबर को होगा।

Story Loader