Cockroach Janta Party: सीजेपी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर आंदोलन तो कर रही है, लेकिन क्या वह विपक्षी गठबंधन का हिस्सा भी है? क्या आने वाले समय में यह संगठन राजनीतिक पार्टी बन जाएगा? इन सवालों पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सीजेपी की अपनी अलग पहचान है और वह आगे भी एक स्वतंत्र संगठन के तौर पर काम करेगी। हालांकि, INDIA गठबंधन के साथ उसका मुद्दा एक ही है।