13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के घर INDIA गठबंधन की हाई टी बैठक, खड़गे-सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कई नेता पहुंचे; जानें किसने क्या कहा

Rahul Gandhi High Tea Meeting : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की हाई टी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता पहुंचे। विपक्षी सांसदों का कहना है कि वोट चोरी के आरोपों, संवैधानिक संस्थाओं की पारदर्शिता और उनकी जवाबदेही जैसे मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 13, 2026

rahul gandhi

Rahul Gandhi High Tea Meeting : राहुल गांधी (Photo- ANI)

Rahul Gandhi India Alliance Meeting : नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की हाई टी बैठक बुलाई गई है। बैठक में विपक्षी दलों के नेता और सांसद शामिल होंगे। कांग्रेस सांसदों के मुताबिक, बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी का कहना है कि वोट चोरी के आरोपों, संवैधानिक संस्थाओं की पारदर्शिता और उनकी जवाबदेही जैसे मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने के लिए विरोध कर रहा है। उन्होंने इस मार्च को देश के इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक मार्च बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। हुड्डा ने कहा कि यह मार्च लोकतंत्र को बचाने के लिए निकाला जा रहा है। विपक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहा है।

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि रणनीति बनाना एक दिन का काम नहीं है। राहुल गांधी लंबे समय से इन मुद्दों को उठा रहे हैं और अब देशभर में लोग समझ रहे हैं कि किस तरह वोटों की चोरी हो रही है, संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जिम्मेदारियों से बचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल उमड़ी भारी जनभागीदारी इसी भावना को दर्शाती है। राहुल गांधी की ओर से बुलाई गई बैठक में जो निर्देश दिए जाएंगे, वे अहम होंगे। उनके मुताबिक, कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरा देश राहुल गांधी की ओर उम्मीद से देख रहा है।

प्रदर्शन की जगह बदलने से हमारी आवाज नहीं दबेगी : सपा सांसद प्रिया सरोज

इंडिया गठबंधन की हाई टी बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि प्रदर्शन की जगह बदलने से उनकी आवाज दबने वाली नहीं है और न ही वे अपना आंदोलन रोकेंगे। प्रिया सरोज ने कहा कि उनके प्रति जिस तरह का रवैया अपनाया गया है, उससे वे कमजोर होने के बजाय और मजबूत हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बोले-10 दिन नहीं, 10 महीने भी लग सकते हैं

कांग्रेस सांसद और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह लड़ाई लंबी चल सकती है। इसमें 10 दिन ही नहीं, बल्कि 10 महीने भी लग सकते हैं, लेकिन विपक्ष पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि भारत के मुख्य न्यायाधीश उनसे मुलाकात करें। वड़िंग ने कहा कि लोगों को उम्मीद है कि मुख्य न्यायाधीश उनकी बात सुनेंगे और न्याय दिलाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि न्यायपालिका से भी न्याय नहीं मिलता है, तो लोग आखिर कहां जाएंगे?

नशे के खिलाफ लड़ने वालों को मिल रही धमकियां

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ सक्रिय कार्यकर्ता की हत्या के मामले पर भी राजा वड़िंग ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर स्थिति में है और आगे क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ लड़ने वालों को ऐसे परिणाम भुगतने पड़ते हैं, क्योंकि नशा तस्करों को सरकार का पूरा समर्थन हासिल है।

कानूनी, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक मोर्चों पर लड़ाई: कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सांसदों और विभिन्न दलों के सदन के नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेताओं से चर्चा करके सामूहिक निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं। टैगोर के मुताबिक, राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि विपक्ष अलग-अलग मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। इसमें कानूनी लड़ाई के साथ मनोवैज्ञानिक और राजनीतिक मोर्चे भी शामिल हैं। बैठक में सभी नेता एक साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग