मुंबई

Pune News: 1 नवंबर से पुणे में सीएनजी पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद, थम जाएंगे हजारो वाहनों के पहिए!

Pune CNG Pump Strike: पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बाद से पुणे और पूरे राज्य में सीएनजी वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, और अगर ऐसे में दिवाली के दौरान सीएनजी पंप बंद रहते हैं, तो नागरिकों का बुरा हाल हो सकता है।

2 min read
Oct 15, 2022
सीएनजी पंप

Pune CNG Pump Pune Closed from November 1: महाराष्ट्र के पुणे जिले में रहने वाले वाहन चालकों के लिए टेंशन वाली खबर है। जिले में एक नवंबर से सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दरअसल सीएनजी कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से सीएनजी पंप मालिकों ने अनिश्चितकाल के लिए पंपों को बंद करने का फैसला किया हैं। इससे पहले 20 अक्टूबर को सीएनजी पंप बंद करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि दिवाली त्योहार को देखते हुए इसे एक नवंबर तक टाल दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएनजी पंप को बंद करने के आह्वान से पहले जिले के हाइवे पर लगे सीएनजी पंप को बंद रखा गया था। इस बीच, पुणे में एमएनजीएल के पंपों ने वितरक के कमीशन में 60 पैसे की वृद्धि की। लेकिन टॉरेंस कंपनी ने अभी तक उस कमीशन को नहीं बढ़ाया है। इसके लिए टॉरेंस के डीलरों ने बैठक के लिए कंपनी से समय मांगा था। लेकिन टॉरेंस ने अभी तक उन्हें मीटिंग के लिए नहीं बुलाया है। यह भी पढ़े-Akasa Air: हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान के इंजन में फंसा पक्षी, जलने की गंध आने से मचा हड़कंप, मुंबई लौटी फ्लाइट

इस बीच तेल कंपनियों ने डीलरों और टॉरेंस के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश शुरू कर दी है। यदि कोई समाधान निकलता है तो हड़ताल समाप्त की जा सकती है। इस संबंध में जल्द ही बातचीत शुरू होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने मांगें पूरी नहीं की तो डीलरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।

पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला ने बताया कि यदि सीएनजी डीलरों की मांगें पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। यदि ऐसा होता है तो फेस्टिव सीजन के दौरान आम जनता को बड़ी परेशानी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बाद से पुणे और पूरे राज्य में सीएनजी वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, और अगर ऐसे में दिवाली के दौरान सीएनजी पंप बंद रहते हैं, तो नागरिकों का बुरा हाल हो सकता है।

Published on:
15 Oct 2022 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर