
sanjay nirupam file photo
रोहित के. तिवारी की रिपोर्ट...
(मुंबई): मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम के खिलाफ कांग्रेसी लामबंद हो रहे हैं और उन्हें पद से हटाने के लिए एक गुट ने प्रदेश प्रभारी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जन खड़गे से शिकायत की। खड़गे ने अगले महीने तक मामला सुलझाने का आश्वासन देकर ठंडे छीटें दिए।
राहुल का विश्वास जीतने में लगे रहे निरुपम...
एक दिन पूर्व ही नसीम खान, कृपा शंकर सिंह, वर्षा गायकवाड, एकनाथ गायकवाड, भाई जगताप, अमीन पटेल जैसे कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निरुपम को साइडलाइन करने के लिए दिल्ली में मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की। शिवसेना से कांग्रेस में आए संजय निरुपम भी कांग्रेस एक नहीं कर पाए। साथ ही उन्होंने राज्य के बाकी नेताओं को भी अपना बनाने में असफल रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से बस वे राहुल गांधी का विश्वास जीतने में ही लगे रहे।
निरुपम को पता है कि कोई नहीं देगा साथ...
मुंबई कांग्रेस में गुटबाजी का विवाद काफी पुराना है। इस पर दिल्ली के लौटे नेताओं को कहना है कि उन्होंने मुंबई कांग्रेस की समस्याओं को महाराष्ट्र प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में राहुल गांधी से बात करेंगे और जनवरी में इस मामले पर पूर्णता: निर्णय ले लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो खडग़े ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव की व्यस्तता के चलते इस विषय पर निर्णय नहीं लिया जा सका था, लेकिन अब जल्द ही जनवरी में मुंबई कांग्रेस में हो रही गुटबाजी को लेकर सुनवाई होगी, जिसमें आलाकमान राहुल गांधी हस्तक्षेप करने वाले हैं।
कांग्रेस के कौन से नेता दिल्ली में खडग़े से मिलने गए, हमें कुछ नहीं पता। गुरुवार की देर शाम को मैं तो अपनी पार्टी मीटिंग में मुंबई में ही बिजी था। वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की सीट पर हो रही राजनीति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
- संजय निरुपम, अध्यक्ष, मुंबई कांग्रेस
Published on:
22 Dec 2018 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
