14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Corona Virus: 72 यात्रियों के लगातार इस वजह से हो रही पूछताछ, कोरोना के 12 मरीज भेजे गए घर

72 यात्रियों ( passengers ) के लगातार ( Continuously ) इस वजह से हो रही पूछताछ ( Inquiry ), कोरोना ( Corona ) के 12 मरीज ( Patient ) भेजे गए घर ( Home ), पांच मरीज भर्ती, निगेटिव रिपोर्ट ( Negative Report ) पर मिलेगी छुट्टी

2 min read
Google source verification
72 यात्रियों के लगातार इस वजह से हो रही पूछताछ, कोरोना के 12 मरीज भेजे गए घर

72 यात्रियों के लगातार इस वजह से हो रही पूछताछ, कोरोना के 12 मरीज भेजे गए घर

मुंबई. राज्य के विभिन्न चार अस्पतालों भर्ती कोरोना वायरस के 17 मरीजों में से 12 लोगों को उनके घर जाने की इजाजत दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद शेष पांच को भी छुट्टी दे दी जाएगी। इस बीच दोनों को कल रात पुणे में निगरानी में रखा गया था। जबकि दो मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में और तीन पुणे के अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं टेलीफोन के माध्यम से राज्य भर के 72 यात्रियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

इस लड़की ने खाया चमगादड़ और फैल गया कोरोना वायरस, दुनिया में मचा हड़कंप !

खतरनाक कोरोना वायरस पहुंचा भारत, मुंबई में दो मरीज हॉस्पिटल में एडमिट







नियमित रूप से हो रही ट्रैकिंग...
मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में अब तक आठ लोगों को भर्ती किया गई था, जिनमें से छह लोगों को डिस्चार्ज दिया गया। पुणे के नायडू अस्पताल में दो लोग भर्ती हुए थे, इसके बाद पांच लोगों में से चार को चार को घर जाने के लिए बोला गया। जबकि वर्तमान में तीन भर्ती हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर और नांदेड़ में भर्ती होने वालों को भी उनके घर भेज दिया गया है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का थर्मल निरीक्षण हो रहा है और अब तक छह हजार 432 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। जबकि सभी यात्रियों की उनके स्वास्थ्य को लेकर नियमित रूप से ट्रैक भी किया जा रहा है।

Maharashtra Hindi News : मुंबई और पुणे के छह मरीजों में वायरस के संक्रमण की आशंका से हिला प्रशासन, बचाव व सतर्कता पर जोर

वेबसाइट पर 'कोरोना' के दिशा-निर्देश...
ऐहतियात के तौर पर राज्य सरकार की ओर से नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 104 जारी किया गया है। जबकि निदेशक स्वास्थ्य सेवा पुणे के नए केंद्रीय भवन के कार्यालय में स्थापित कोरोना नियंत्रण कक्ष के 020-26127394 पर संपर्क भी किया जा सकता है। साथ ही कोरोना पर दिशा-निर्देश और स्वास्थ्य शिक्षा की पूरी जानकारी सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर भी दी गई है।