5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के घनी आबादी वाले और झुग्गी बस्तियों में बढ़ रहा है कोरोना

धारावी जहां रोज कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं,वह एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी है। इन इलाकों में घनी बस्ती होने के कारण कई लोगों को छोटे छोटे कमरों में रहना पड़ता है। इसके अलावा रास्ते भी छोटे और संकरे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी मुश्किल है। जिसके कारण कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के घनी आबादी वाले और झुग्गी बस्तियों में बढ़ रहा है कोरोना

मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के घनी आबादी वाले और झुग्गी बस्तियों में बढ़ रहा है कोरोना

मुंबई.देश में सबसे अधिक मुंबई में कोरोना के मरीज पाए जाने के कारण,पूरे देश के साथ साथ पूरी दुनिया की नजर मुंबई पर लगी है। मुंबई में दिनोंदिन कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। मुंबई के सभी वार्डों में कोरोना फैल गया है। मुंबई के वर्ली, प्रभादेवी, लोअर परेल, भायखला, धारावी कोरोना का हाॅटस्पाॅट हैं। इसके अलावा अंधेरी, गोवंडी, कुर्ला में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मनपा और राज्य स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है।

अब तक पूरे राज्य में पाए जाने वाले कोरोना के 80 प्रतिशत मरीज मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में पाए गए हैं। जिन इलाकों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं,उन इलाकों में बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ियां होने के कारण कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। भायखला, गोवंडी,कुर्ला, अंधेरी आदि इलाकों में कई जगहों पर घनी बस्ती होने के कारण कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा। धारावी जहां रोज कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं,वह एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी है। इन इलाकों में घनी बस्ती होने के कारण कई लोगों को छोटे छोटे कमरों में रहना पड़ता है। इसके अलावा रास्ते भी छोटे और संकरे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी मुश्किल है। जिसके कारण कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं।

ठाणे मनपा क्षेत्र के अंतर्गत वागले इस्टेट, सीपी तलाव और लोकमान्य नगर का हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। मनपा के जनसंपर्क अधिकारी महेश राजदेरकर ने बताया कि ठाणे शहर मनपा क्षेत्र के आने वाले इलाकों में सबसे घनी आबादी वाला है।इन इलाकों में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
नवी मुंबई में अभी तक एक भी जगह को हॉट स्पॉट घोषित नहीं किया गया है, लेकिन नवी मुंबई में कुल 66 जगहों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं एपीएमसी मार्केट में कोरोना के बढ़ते लक्षण को देखते हुए रविवार से 30 डॉक्टरों की टीम तैनात कर दिया गया है।
पालघर के वसई तालुका क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इस क्षेत्र में कई जगह घनी बस्ती होने के कारण कोरोना बढ़ रहा है। मनपा के अधिकारियों ने बताया कि यहां भीलवाड़ा मॉडल पर काम किया जा रहा है।
मीरा भायंदर में कोरोनो मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते भायंदर नारायण नगर ,शिवसेना गल्ली और मीरा रोड के नयानगर के कुछ इलाकों को रेड जोन क्षेत्र घोषित किया गया है।
कल्याण और डोंबिवली में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कल्याण पूर्व,कल्याण पश्चिम,डोंबिवली पूर्व और डोंबिवली पश्चिम के अलावा मांडा-टिटवाला, मोहने और नांदिवली क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। इन इलाकों में घनी बस्ती होने के कारण संक्रमण बढ़ रहा है।