
Vande Bharat Train
अब भारत भी अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) देशभर में कनेक्टिविटी को आसान और फास्ट बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat train) चला रही है। नार्थ इंडिया के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) भी वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली है। इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से होने जा रही है। बिलासपुर (Bilaspur) में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए तैयारी करीब पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-नागपुर (महाराष्ट्र) रूट पर चलने वाली देश की छठी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और यात्रा का एक चरण करीब साढ़े पांच घंटे में पूरा करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर में करेंगे। ये ट्रेन बिलासपुर से नागपुर तक का सफर तय करेगी। इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। इसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने दिया है। यह भी पढ़े: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे एक निर्णायक परियोजना होगी साबित
बता दें कि ये यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह करीब 6:45 बजे रवाना होगी और दोपहर को लगभग 12:15 बजे नागपुर पहुंच जाएगी। इसी तरह ट्रेन दोपहर 2 बजे नागपुर से चलकर शाम 7:35 बजे बिलासपुर पहुंच जाएगी। फिलहाल सुपरफास्ट ट्रेनों को नागपुर पहुंचने में लगभग सात घंटे लगते हैं, हालांकि यह ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे में दूरी तय करेगी।
400 एक्सप्रेस चलाने का टारगेट: केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए पीएम मोदी द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। रेणुका सिंह ने आगे बताया कि केंद्रीय बजट में अगले 3 साल के भीतर 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का एलान किया गया है।
वंदे भारत की खासियत: पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान, 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेंगी। गति, सुरक्षा और सेवा इस ट्रेन की पहचान है। वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और बहुत ही आरामदायक बैठने की जगह के अलावा घूमने वाली कुर्सियां भी हैं। इसके साथ ही इस ट्रेन के सभी कोचों में सभी टॉयलेट बायो-वैक्यूम प्रकार के हैं। हर कोच में खाने-पीने की सुविधाओं के साथ एक पेंट्री हैं। हर वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की कैपेसिटी है।
Updated on:
05 Dec 2022 11:13 am
Published on:
05 Dec 2022 11:12 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
