
कोविड-19: नौ सेना के 21 जवान संक्रमित, सभी आईएनएस अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराए गए
मुंबई. कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई (War Against Corona) में भारतीय नौ सेना को भी झटका लगा है। नेवी के 21 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नौ सेना के यह जवान आईएनएस आंग्रे पर तैनात थे। मिली जानकारी अनुसार यह लोग 7 अप्रेल को कोविड-19 संक्रमित एक नाविक के संपर्क में आए थे। नौ सैनिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि शनिवार को हुई। नौ सेना के संक्रमित जवानों को उपचार के लिए आईएनएस अश्विनी (INS Ashwini) मेंं भर्ती किया गया है। आईएनएस अश्विनी कुलाबा (Colaba) स्थित नौ सेना का हॉस्पिटल है।
सूत्रों के अनुसार आईएनएस आंग्रे पर तैनात जवान सात अप्रेल को एक नाविक के संपर्क में आए थे। यह नाविक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। संक्रमित जवान के संपर्क में आए 25 नौ सैनिक क्वारेंटाइन किए गए थे। साथ ही उनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। आईएनएस आंग्रे परिसर में रहने वाले अन्य लोग भी क्वारेंटीन किए गए हैं। नौ सेना सूत्रों का दावा है कि जलपोतों (Warship) और पनडुब्बियों (Sub-Marines) पर तैनात जवानों में कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।
नौ सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी 21 जवान आईएनएस आंग्रे के रिहायशी ब्लॉक में रहते हैं। एहतियातन यहां रहने वाले अन्य लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही आईएनएस आंग्रे परिसर को सील कर दिया गया है। विदित हो कि पूरे देश में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र (Maharashtra) में हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में ही 2,100 के आसपास लोग संक्रमित हैं। उल्लेखनीय है कि नौ सेना की पश्चिमी कमान (Western Command) का मुख्यालय मुंबई में है। ऐसे में आईएनएस आंग्रे परिसर में कोरोना के संक्रमण से नौ सेना सजग हो गई है। ऐसे सभी उपाय किए जा रहे हैं ताकि कोरोना का प्रसार न हो।
Published on:
18 Apr 2020 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
