मुंबई. कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thakeray) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र (Maharashtra) की गठबंधन सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना की रोकथाम के लिए जिलाधिकारियों (DM) के साथ बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही थीं। मुंबई, ठाणे (Thane) और पुणे (Pune) में लगभग बेकाबू कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने जिलों में गोवा मॉडल (Goa Model) अपनाने को कहा है। ठाकरे ने कहा कि घर-घर जांच कर कोरोना का फैलाव रोका जा सकता है। जो भी लोग संक्रमित पाए जाएंगे, उनका उपचार भी आसानी से किया जा सकता है।