
Maha Corona: राज्य में 552 नए पॉजिटिव केस, आज घर भेजे गए 150 मरीज...
मुंबई. राज्य में बढ रहे संक्रमण की संख्या पर जहां शासन-प्रशासन चिंतित है, वहीं आज 552 नए कोविद-19 के नए मामले सामने आए। महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों दिन सिर चढकर बोल रहा है। वहीं मंगलवार को 150 लोगों को घर भेजा गया और उन्हें 14 दिनों तक घर में उन्हें अपना ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई। वहीं राज्य भर में अब वायरस से पीडितों की संख्या 5218 हो गई है, जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज जहां महामारी से पीड़ित 419 पॉजिटिव केस मिले, तो वहीं राज्य में मंगलवार को इलाज के दौरान 19 मरीजों की मौत हो गई। वहीं मामले की गंभीरता को भांपते हुए स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे की ओर से शराब बिक्री पर दी गई शिथिलता भी वापस ले ली गई है।
रैपिड टेस्ट पर रोक : मंत्री...
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया कि राज्य में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के तहत फिलहाल के लिए 75 हजार होने वाले रैपिड टेस्ट पर दो दिन तक रोक लगा दी गई है। आज मरने वालों में 10 पुरुष हैं तो वहीं 09 महिलाएं शामिल हैं। वहीं विभिन्न माध्यमों के तहत अब तक 26.89 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। जबकि मुंबई में आज हुई 12 मौतों के साथ अब यह संख्या 151 तक जा पहुंची है। वहीं राज्य में अब तक वायरस से कुल 251 मौत हुई हैं।
मुख्यमंत्री के 'घर' में कोरोना...
कोरोना वायरस देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जहां धीरे-धीरे पैर पसार रहा है, वहीं मंगलवार को इस महामारी ने मुख्यमंत्री आवास पर भी अपनी दस्तक दे दी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास वर्षा बंगले में आज बंदोबस्त में तैनात महिला पुलिस अधिकारी में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसके चलते महानगरपालिका की ओर से आनन-फानन में वर्षा बंगले को सैनेटाइज किया गया तो वहीं उस महिला के संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। पायधुनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संक्रमित महिला पुलिस वर्षा बंगले पर बंदोबस्त में लगी थीं।
दादर में एक तो महिम में मिले तीन नए मामले...
वहीं दादर में आज सिर्फ एक नया पॉजिटिव केस मिला, जबकि यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 26 हो गई। में धारावी में 12 नए मामलों के साथ अब एशिया की सबसे बडी स्लम बस्ती में कोविद-19 के मामले 180 तक जा पहुंची है तो वहीं मंगलवार को हुई एक 62 वर्षीय पुरुष की मौत के साथ यहां मरने वालों की संख्या 12 हो गई। माहिम में पुलिस कॉलेनी में आज और तीन नए केस सकारात्मक मिले, अब यहां संक्रमितों की संख्या जहां 17 हो गई है, जबकि एक की मौत हुई है।
रूबी हॉल में 25 पॉजिटिव केस...
पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में 17 नर्सों समेत तीन डॉक्टर, वार्डबॉय के अलावा कुल 25 लोगों में कोविद-19 वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए गए हैं। वहीं अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी भोट ने मंगलवार को बताया कि रुबी हॉल में 1 हजार लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया था, जिनमें 25 लोगों में पॉजिटिव केस पाया गया। इसी के साथ पुणे स्वास्थ्य विभाग में भी चिंता का माहौल है। वहीं मुंबई के बाद पुणे में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमित हैं तो वहीं पुणे में मरीजों की संख्या 756 तक जा पहुंची है।
हाइड्रोक्लोरोक्वीन गोलियों का वितरण...
महाराष्ट्र में रोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है राज्य समेत जिलों में जहां इसका प्रभाव कम हुआ है। वहीं मुंबई पुणे ठाणे जैसे महानगरों में वायरस के संक्रमण की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, जबकि इसके लिए सरकार की ओर से हाइड्रोक्लोरोक्वीन गोलियों का भी वितरण किया जा रहा है।
बगैर मास्क, डॉक्टर पर केस...
वहीं पुणे के ससून अस्पताल में 57 वर्षीय महिला की कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई है। हालांकि उसको मधुमेह की बीमारी बताई गई थी, वहीं पुणे में डॉक्टरों पर मामला दर्ज किया गया है कि वह बगैर मास्क के ही लोगों का इलाज कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी को धन्यवाद : मुंबई पुलिस...
वहीं मुंबई पुलिस की ओर से रोहित शेट्टी को ड्यूटी सिविल वॉरियर्स के लिए शहर भर में आठ होटलों में रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता ज़ैसी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर उन्हें मुंबई पुलिस के ट्विटर से धन्यवाद प्रेषित किया गया है।
Published on:
21 Apr 2020 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
