scriptMaha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित | In 1982, Mahamumbai and Pune were the worst affected in the state. | Patrika News

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

locationमुंबईPublished: Apr 13, 2020 12:35:45 pm

Submitted by:

Rohit Tiwari

मुंबई ( Mumbai ) में 16 लोगों की मौत, मायानगरी ( Mayanagri ) में 1298 मरीज, उपचार के बाद घर भेजे गए 217 लोग, कोविड-19 ( COVID-19 ) राज्य ( State ) में ले चुका है 149 लोगों की जान

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

मुंबई. रोकथाम के तमाम उपायों के बावजूद हाराष्ट्र में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महामुंबई क्षेत्र और पुणे मंडल कोरोना की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1982 तक पहुंच गई है। रविवार को राज्य में 221 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मुंबई में आज 151 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ मायानगरी में संक्रमितों की संख्या 1298 तक पहुंच गई। उपचार के दौरान महानगर में आज 16 लोगों की मौत हुई। कोरोना अब तक मुंबई में 92 लोगों की जान ले चुका है। राज्य में आज 22 लोगों की मौत हुई, जिनमें 13 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। इसके साथ ही कोविड-19 से राज्य में मृतकों की संख्या 149 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह कि 217 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। दूसरी तरफ लॉकडाउन 30 अप्रेल तक बढ़ाने के सरकार के फैसले से किसान नाराज हैं। लॉकडाउन के चलते किसान आम सहित कृषि उपजों की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं।

Breaking Maha Covid-19: महाराष्ट्र में 1761 लोग संक्रमित, अब तक 127 की मौत…

सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोरोना प्रभावित परिसरों के लोगों की जांच की जा रही है। इस कारण संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने फिर लोगों से अपील की कि घर में रहने के नियम का पालन करें और महामारी की रोकथाम में सरकार की मदद करें। महानगर में आज जो नए मामले सामने आए उनमें एक एक निजी न्यूज चैनल के तकनीकी विभाग में काम करने वाले छह कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी ने उक्त चैनल के दफ्तर को सील कर सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की है।

Maha Covid: H L Hiranandani अस्पताल में कोविद-19 के लिए ओवर चार्ज, बीएमसी लेगी एक्शन…

 

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

भाटिया और जसलोक के कर्मचारी संक्रमित
भाटिया हॉस्पिटल और जसलोक अस्पताल के दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। भाटिया के 14 और जसलोक के 11 कर्मचारियों में कोविड-19 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह दोनों अस्पताल पहले से ही सील हैं।

VIDEO: Maha Corona: दादर हिंदमाता ब्रिज के नीचे खुले में मरीजों का हाल हुआ बेहाल…

 

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

धारावी ने बढ़ाई चिंता, वडाला में भी मिले मरीज
एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी को लेकर सरकार और बीएमसी की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। घनी आबादी वाले धारावी में आज दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ धारावी में कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है। जो नए मरीज मिले हैं, वे मदीना नगर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। धारावी के बाद वडाला की झोपड़पट्टी में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।

Breaking Maha Corona: महाराष्ट्र में 1574 संक्रमित, 24 घंटे में 210 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि…

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

मालेगांव बना हॉटस्पॉट
नासिक जिले के मालेगांव में रविवार को 13 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही मालेगांव में कोरोना मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही कि कोविड-19 संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से यह लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। नासिक जिले में मालेगांव कोरोना संक्रमण का हॉस्पॉट बन गया है।

Maha Corona: महाराष्ट्र में अब तक 72 की मौत, कोरोना वायरस से मुंबई में 45 मरे…

 

Maha Corona: राज्य में 1982 संक्रमित, महामुंबई और पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित

रूबी अस्पताल सील, मेडिकल कॉलेजों में लैब
पुणे के रूबी अस्पताल के 30 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी कर्मचारियों का क्वारेंटाइन करने के साथ रूबी हॉस्पिटल सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अमित देशमुख ने बताया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी। इसके लिए सरकार ने मेडिकल शिक्षा निदेशक को आदेश जारी किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो