संक्रमित महिला के घर रहने वाले 20 लोग...
सोलापुर में गुरुवार को कोरोना वायरस के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दरअसल, आज 42 संभावित रोगियों की जांच की गई, जिनमें 10 लोगों में लक्षण सकारात्मक पाए गए, जबकि अन्य 32 लोगों में की रिपोर्ट निगेटिव रही। यह जानकारी सोलापुर के जिलाधिकारी मिलिंद शंभरकर ने दी है। 10 पॉजिटिव मामलों में एक मरीज मृत व्यक्ति के संपर्क में आया था तो वहीं 9 मरीज एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे, जबकि गंभीर यह रहा कि संक्रमित महिला के घर में 20 लोग रहते हैं।