स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि उपचार के बाद स्वस्थ हुए 229 लोग घर भेजे गए हैं। इनमें से मायानगरी में 43 लोग सोमवार को डिस्चार्ज किए गए। बीएमसी को शामिल करते हुए ठाणे, पुणे और नासिक मंडल में कोरोना से हाल बेहाल हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में पुणे के सभी निजी अस्पताल अब सरकार की निगरानी में काम करेंगे। बीएमसी सहित ठाणे मंडल में अब तक 1963 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें से 126 की मौत हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों को मिला कर ठाणे मनपा क्षेत्र में 61, नवी मुंबई में 46, कल्याण-डोंबिवली में 50, उल्हासनगर में 1, भिवंडी में 1, मीरा भायंदर में 53, पालघर में 4 और वसई विरार मनपा क्षेत्र में 29 और पनवेल मनपा क्षेत्र में 10 मरीज हैं।