8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanket Sargar: महाराष्ट्र के संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ में भारत को दिलाया पहला मेडल, पिता ने कही ये बात

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत केमेडल का खाता खुल गया है। बताना चाहते हैं कि महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत सरगर ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में कमाल करते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है।

2 min read
Google source verification
Sanket Sargar Wins Silver in 55kg Weightlifting, Father Mahadev Reacts

संकेत सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, पिता ने कही ये बात

Sanket Sargar Silver Medal in CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का मेडल को लेकर खाता खुल गया है। महाराष्ट्र के बेटे संकेत सरगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में सिल्वर मेडल दिला दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इलेवन में हासिल की है। संकेत की जीत के बाद उनके पिता महादेव सरगर ने भी प्रतिक्रिया दी है। पिता ने कहा कि हम बहुत खुश हैं।

संकेत सरगर के सिल्वर मेडल जीतने पर पिता महादेव ने कहा कि मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया है इससे हम बहुत खुश हैं। मेरी चाय और पान की दुकान है जिससे मैं अपना खर्चा चलाता हूं। मेरी बेटी ने हरियाणा के पंचकुला में स्वर्ण पदक जीता और बेटे ने लंदन में रजत पदक जीता है जिससे मैं खुश हूं। संकेत महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। संकेत ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर कुल 248 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

यह भी पढ़ें-Commonwealth Games 2022: संकेत सारगर ने वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

संकेत के रजत पदक जीतने के बाद उसके कोच मयूर सिंहसन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संकेत को चोट लगने के बावजूद भी उसने भारत को पहला पदक दिलाया और सांगली को पहला पदक दिलाया जिससे हमें गर्व महसूस हो रहा है। मुझे विश्वास है कि वो आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत को शुरू से ही वेटलिफ्टिंग से खासा लगाव रहा है। 21 वर्षीय संकेत सरगर कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। इससे पहले संकेत खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दौरान भी चैंपियन रहे थे।

संकेत के सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें देश की दिग्गज हस्तियों की तरफ से बधाई दी जा रही है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य ने भी ट्वीट कर संकेत को बधाई दी है।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि संकेत को भारत के लिए पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। पूरे भारतवर्ष को भी बहुत-बहुत बधाई कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय पर हम खेलों की दुनिया की तरफ अग्रसर हो रहे हैं।