7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: सांगली के संकेत सरगर को महाराष्ट्र सरकार देगी 30 लाख रुपये का इनाम, CM एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले संकेत सरगर को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। संकेत महाराष्ट्र के सांगली से ताल्लुक रखते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि संकेत सरगर को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
CM announces 30 lakh  cash to Sangli's Sanket Sargar

सांगली के संकेत सरगर को महाराष्ट्र सरकार देगी 30 लाख रुपये का इनाम

Sanket Sargar in CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले संकेत सरगर को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बताना चाहते हैं कि सीएम एकनाथ शिंदे ने संकेत को 30 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही सीएम शिंदे ने संकेत को बधाई देते हुए तारीफ भी की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संकेत सरगर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। संकेत राज्य के सांगली के रहने वाले हैं। शिंदे ने कहा कि संकेत को राज्य सरकार 30 लाख रुपये देगी। साथ ही उनके कोच को 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Sanket Sargar: महाराष्ट्र के संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ में भारत को दिलाया पहला मेडल, पिता ने कही ये बात

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद में पत्रकारों से बातचीत में संकेत के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए 30 लाख का इनाम सरकार की तरफ से देने की जानकारी दी है। संकेत ने भारत को पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल दिलाया है। संकेत का शुरू से वेटलिफ्टिंग से खासा लगाव रहा है।

गौर हो कि संकेत महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। उनके पिता पान की दुकान चलाते हैं। वे अपने पिता को अब आराम करते देखना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में संकेत ने कहा था कि अगर मैं गोल्ड जीत लेता हूं तो अपने पिता की मदद करना चाहूंगा। क्योंकि उन्होंने मेरे लिए बहुत दुख उठाया है। मैं उन्हें अब खुशियां देना चाहूंगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग