
Dahi Handi
देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी इस साल 19 अगस्त को दही हांडी का कार्यक्रम मनाया जाएगा। दही हांडी उत्सव मुख्यत: महाराष्ट्र गोवा और गुजरात में होता है, लेकिन अब देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी इसका आयोजन किया जाता है। महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव को गोपालकाला के नाम से भी जानते हैं।
अगर आप भी दही हांडी के दिन घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार इन जगहों की दही हांडी का मजा लें। मुंबई के इन जगहों पर दही हांडी बहुत ही जोरों-शोरों से मनाई जाती है। यहां हजारों-लाखों की संख्या में लोग दही हांडी देखने के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra Suspected Boat: रायगढ़ में मिली संदिग्ध नाव और 3 AK-47 किसकी? देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा खुलासा
खारघर: श्रमिक सार्वजनिक उत्सव मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुंबई में लोकप्रिय दही हांडी कार्यक्रमों में से एक है, जिसे एक टीम के लिए तोड़ पाना काफी मुश्किल होता है। कितना बार ऐसा हुआ है कि कई पंडाल बिना हांडी तोड़े खाली हाथ लौट जाते हैं। यहां ये कार्यक्रम सुबह से लेकर रात तक चलता है।
ठाणे: ठाणे के संघर्ष प्रतिष्ठान दही हांडी को मुंबई की सबसे अमीर दही हांडी मंडलों में से एक माना जाता है। प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां दही हांडी फोड़ने वाली टीम को बड़ी राशि भी दी जाती है। साल 2013 में 1.11 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि दिया गया था। वहीं 2014 में 51 लाख रुपए की राशि दी गई थी।
वर्ली: एनसीपी नेता सचिन अहीर ने श्री संकल्प प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की जो वर्ली महोत्सव और दही हांडी कार्यक्रमों का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ करता है। साउथ मुंबई की दही हांडी सबसे ऊंची होती है। इसके अलावा दही हांडी की मौके पर जंबोरी मैदान में टीम का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां कई बॉलीवुड हस्तियां भी आती हैं।
घाटकोपर: घाटकोपर की दही हांडी बहुत फेमस है। यहां बॉलीवुड हस्तियां हमेशा आती है। ये जगह भी पर्यटकों और मुंबई वासियों को काफी आकर्षित करती है। पहले कई बार शाहरुख खान, आशा पारेख, अमीषा पटेल और युक्ता मूकी जैसे सिलेब्रिटी शिरकत कर चुके हैं।
वडाला: वडाला में दही हांडी का कार्यक्रम कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर द्वारा आयोजित किया जाता है। ये युवाओं को प्रोत्साहित करने का सबसे अच्छा तरीका है। वडाला की दही हांडी में बहुत प्रसिद्ध है। यहां भी मटकी फोड़ने वाली टीम को अच्छी खासी धन राशि रखी जाती है।
Updated on:
18 Aug 2022 06:04 pm
Published on:
18 Aug 2022 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
