1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: भिवंडी में दो ‘गोविंदा’ टीमों में हुआ विवाद, पुलिस ने फोड़ी हांडी, जीता इनाम

Dahi Handi in Mumbai Thane: मुंबई में दही हांडी उत्सव का जश्न मनाते समय विभिन्न घटनाओं में 195 गोविंदा घायल हो गए। 18 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 08, 2023

dahi_handi_2023_celebration.jpg

मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव की धूम

Dahi Handi Celebration: मुंबई में दही हांडी उत्सव (Dahi Handi Utsav) के दौरान 195 गोविंदा घायल होने की जानकारी सामने आई है। इन में से कम से कम 18 गोविंदाओं को गंभीर चोट लगी है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अच्छी बात यह है कि 177 गोविंदाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीँ ठाणे में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के अवसर पर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान मटकी फोड़ने को लेकर दो गोविंदा टीमों में विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस टीम ने मटकी फोड़ा और नकद पुरस्कार जीता।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में दही हांडी उत्सव का जश्न मनाते समय विभिन्न घटनाओं में 195 गोविंदा घायल हो गए। बीएमसी ने कहा कि 195 गोविंदाओं में से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 177 अन्य को डिस्चार्ज कर दिया गया। यह भी पढ़े-Dahi Handi: मुंबई में बीजेपी ने 400 जगहों पर टांगी मटकी, 31 आयोजनों में जाएंगे CM, निशाने पर युवा वोटर

गुरूवार सुबह से ही मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव शुरू हुआ, जो देर रात तक मनाया गया। इस दौरान शहरभर में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों मटकी फोड़ने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की घटनाएँ भी हुई।

मालूम हो कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रतीक के रूप में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों में युवाओं की टोली हिस्सा लेती हैं, जिन्हें गोविंदा कहा जाता है। ये गोविंदा दही से भरे बर्तन (हांडी) को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं।

वहीँ, भिवंडी शहर में शिवसेना भिवंडी सिटी शंभूराज फाउंडेशन की ओर से आनंद दिघे चौक पर आयोजित धर्मवीर मनाची दही हांडी कार्यक्रम में दो गोविंद टीमों में विवाद खड़ा हो गया। दरअसल दोनों गोविंदा टीमों ने आठ थर का मानव पिरामिड बनाया। जिससे दोनों टीमें क्वालिफाई हो गयी। लेकिन दही हांडी फोड़ने का टिकट हटाने के फैसले का दोनों टीमों ने विरोध किया। इसलिए आयोजकों ने हांडी फोड़ने की जिम्मेदारी पुलिस को दी। पुलिस टीम को चालीस हजार रुपये नकद पुरस्कार दी गई। इसलिए यह दही हांडी ठाणे में चर्चा का विषय बन गई है।

Story Loader