
Maharashtra in Davos 2024
Maharashtra Investment Davos: विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 54वीं बैठक स्विट्ज़रलैंड के दावोस में चल रही है। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में मंत्रियों व अधिकारियों का समूह भी शामिल हुआ है। डब्ल्यूईएफ (World Economic Forum) कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र को 3.53 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिलेगा। जिससे राज्य में बड़ी संख्या में युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार निर्माण होंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुताबिक, राज्य ने दावोस में डब्ल्यूईएफ 2024 के दौरान 3,53,675 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दावोस डब्ल्यूईएफ सम्मेलन के पहले दिन 16 जनवरी को महाराष्ट्र सरकार और छह उद्योगों के बीच 1.02 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए। यह भी पढ़े-युवाओं के लिए खुशखबरी! महाराष्ट्र में 1.37 लाख करोड़ का निवेश, इन क्षेत्रों में निकलेंगी हजारों नौकरियां
2 लाख से अधिक नौकरियां मिलेंगी
वहीँ, दूसरे दिन आठ उद्योगों के साथ 2.08 लाख करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। जबकि तीसरे दिन 18 जनवरी को छह उद्योगों के साथ 42,825 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, इन एमओयू से राज्य में दो लाख से अधिक नौकरियों के अवसर मिलेंगे।
आज हुए ये बड़े करार
आज सीएम शिंदे की मौजूदगी में 'महाप्रित' और 'ग्रीन एनर्जी 3000' के बीच 40 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते के तहत राज्य में सोलर एनर्जी नीति के अनुरूप सोलर एनर्जी पार्क, पवन ऊर्जा, हाइब्रिड पावर प्लांट स्थापित किये जायेंगे। पहले चरण में 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। सौर, हाइब्रिड एनर्जी और बैटरी एनर्जी भंडारण की मदद से इस क्षमता को 10000 मेगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
इसके अलावा गुरुवार को ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 'महाप्रित' और हीरो फ्यूचर एनर्जी के बीच 8000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। राज्य में हरित और स्वच्छ ऊर्जा के लिए सोलर, कार्बन कैप्चर, हरित हाइड्रोजन जैसी प्रौद्योगिकियों के आसान उपयोग के लिए यह करार किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत भी मौजूद थे।
Published on:
18 Jan 2024 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
