बता दें कि शिरडी में गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीओं को संबोधित करते हुए शरद पवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 1978 से शरद पवार ने जो विश्वासघात की राजनीति शुरू की थी, महाराष्ट्र की विजय ने उसको 20 फीट जमीन के अंदर दफनाने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, महाराष्ट्र की जनता ने बता दिया कि अजित पवार की एनसीपी ही असली एनसीपी है। धोखा और विश्वासघात की राजनीति शुरू करने वाले पवार को राज्य की जनता ने घर बैठा दिया है।