
शिवसेना MP संजय राउत को मिली धमकी
Death Threats to Sanjay Raut: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत को धमकी भरे फोन आए हैं। इस बात की जानकारी खुद राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मीडिया को दी है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह धमकी कन्नड़ रक्षण वेदिका (Karnataka Rakshana Vedike) की तरफ से आई है।
जानकारी के मुताबिक, संजय राउत को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि यह धमकी एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक और मंत्री शंभूराज देसाई (Shambhuraj Desai) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई है। बुधवार को दिनभर में राउत को जान से मारने की धमकी के दो फोन आए थे। हालांकि संजय राउत ने इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाया है। यह भी पढ़े-राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कुर्सी के साथ एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने खिंचवाई फोटो, मचा बवाल
एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय राउत को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सोच-समझकर कर बोलने की हिदायत दी थी। आशंका जताई जा रही है कि जिसके बाद ही कन्नड़ रक्षण वेदिका द्वारा राउत को धमकी भरे कॉल किये गए। हालांकि इसको लेकर संगठन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया हैं।
शंभूराज देसाई ने बोला था हमला
शिंदे खेमे के नेता शंभूराज देसाई ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना सांसद संजय राउत पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में दिए गए बयान को लेकर उन्होंने राउत पर कटाक्ष किया था। दरअसल राउत ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना की थी। राउत ने कहा था कि यह सरकार नामर्द है। इसके बाद ही देसाई ने राउत को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह अपना मुंह बंद रखे। राउत को सीमा विवाद पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राउत विवादित बयान देना बंद करें, नहीं तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।
Published on:
08 Dec 2022 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
