23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38000 करोड़ के बकाए का असर!

Delhi Electricity Tariff Hike News: दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लगभग 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाये के भुगतान की तैयारी कर रही है। इसके चलते बिजली की दरों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Revised electricity budget presented in Delhi winter Assembly session Rekha Gupta increase amount

दिल्ली में बिजली सब्सिडी का बजट बढ़ा सकती है रेखा सरकार।

दिल्लीवासियों के लिए आने वाला महीना जेब पर भारी पड़ सकता है। राजधानी में अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सरकार तीन निजी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को करीब 38,000 करोड़ रुपये के लंबित बकाए का भुगतान करने की तैयारी कर रही है, जिसका सीधा असर बिजली टैरिफ पर पड़ सकता है।

38000 करोड़ के बकाए से बढ़ेगा दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारी-भरकम बकाया भुगतान करने के लिए सरकार को वित्तीय प्रबंधन करना होगा, जिससे बिजली दरों में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। राजधानी में बिजली वितरण का जिम्मा तीन निजी कंपनियों बीएसईएस राजधानी (BRPL), बीएसईएस यमुना (BYPL) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) के पास है।

उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी

हालांकि, सरकार इस बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि आम उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए टैरिफ बढ़ोतरी को आंशिक रूप से सब्सिडी के जरिए संतुलित किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तीनों डिस्कॉम कंपनियों को ‘रेगुलेटरी एसेट्स’ और उसके कैरिंग कॉस्ट सहित करीब 27,200 करोड़ रुपये का भुगतान सात साल के भीतर करने का निर्देश दिया था।

आम जनता पर क्या होगा असर?

अगर बिजली दरों में बढ़ोतरी होती है, तो घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ताओं के बिल बढ़ सकते हैं। हालांकि, सब्सिडी योजना लागू होने पर आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिल सकती है। फिलहाल अंतिम निर्णय का इंतजार है, लेकिन अप्रैल से दिल्ली में बिजली महंगी होने की पूरी संभावना है।