
ढोंगी बाबा की खुली पोल, गिरफ्तारी से बचने के लिए मंजू माता फरार
कल्याण. संतों महात्माओं की छवि को दागदार बनाने वाले एक और ढोंगी बाबा की पोल खुल गई है। कल्याण डोंबवली मनपा के अंतर्गत आने वाले टिटवाला क्षेत्र में रहने वाले बाबा लालदीप सिंह उर्फ मंजू माता (47) के खिलाफ पुलिस ने यौन उत्पीडऩ और जादू-टोना कर लोगों को फंसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में केस दर्ज होते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा फरार हो गया है।
टिटवाला में एक वैष्णो माता मंदिर है। इस मंदिर का पुजारी और खुद को सिद्ध पुरुष बताने वाला लालदीप सिंह अपने सेवादारों से कहता था कि वह माता का भक्त है। माता ने जो आदेश दिया है, उसे मान्य करना है, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। वह लोगों पर जादू-टोना कर उन्हें सम्मोहित करता था। इसके बाद वह मनमर्जी करता था। वह खुद भी सेवादारों के साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था।
व्यंकटेश भालचंद्र राव नामक व्यक्ति ने मंजू माता के खिलाफ टिटवाला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राव ने पुलिस को बताया कि उसे 2009 से 2017 के बीच बाबा ने प्रताडि़त किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंजू माता के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। टिटवाला के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे ने कहा कि हम मंजू माता की तलाश कर रहे हैं।
Published on:
12 May 2019 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
