
कोर्ट से कूदकर आरोपी ने की आत्महत्या
मुंबई . पवई में एक पांच वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे 2015 में गिरफ्तार आरोपी ने शनिवार दोपहर में दिंडोशी सेशन कोर्ट के छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है | क़ुरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
दिंडोशी कोर्ट में आरोपी विकास पवार ने कोर्ट के इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली है | घाटकोपर का रहने वाला आरोपी विकास को 2015 में एक पांच वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था | जिसके बाद से वह आर्थर रोड जेल में बंद था | शनिवार को सुनवाई के दिंडोशी सेशन कोर्ट में लाया गया था | तभी छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली | इस घटना की जानकारी क़ुरार पुलिस को देने के बाद उसे कब्जे में लेकर गोरेगाव के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | वंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने एडीआर दर्ज किया है |
Published on:
16 Jun 2019 01:11 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
