मुंबई

मुंबई-गोवा के बीच देसी क्रूज का लुत्फ 24 अक्टूबर से,यहां जानिए इस हाईटेक क्रूज से जुड़ी हर एक बात

डाकयार्ड स्थित भाऊचा धक्का पोर्ट पर बनकर खड़ी आंग्रिया क्रूज़ को आगामी शनिवार केंद्रीय शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे...

2 min read
Oct 19, 2018
cruise

(मुंबई): मुंबई -गोवा के बीच समुंद्री मार्ग से सफर अब और सुहाना होने जा रहा है। मुंबई - गोवा के बीच डोमेस्टिक क्रूज़ सेवा शुरू होने जा रही है। भारत के लिए यह इसलिए भी खुशखबरी है कि देश कि यह पहली डोमेस्टिक क्रूज़ सेवा है।

क्रूज में ही होगी खाने पीने की व्यवस्था

डाकयार्ड स्थित भाऊचा धक्का पोर्ट पर बनकर खड़ी आंग्रिया क्रूज़ को आगामी शनिवार केंद्रीय शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नेवी के मराठा रेजिमेंट के एडमिरल कान्होजी आंग्रे के नाम से इस क्रूज़ का नामकरण किया गया है। 500 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले यह क्रूज़ का संचालन सी ईगल कंपनी द्वारा किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्रूज़ में 6 श्रेणी के टिकट बनाये गए है। शिप में ही खाने ,पीने , सोने आदि की व्यवस्था होगी। शिप में ही रेस्टारेंट , काफी शॉप , स्विमिंग पूल ,बार आदि मनोरंजन के लिए साधन उपलब्ध होगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 7 हजार रूपये न्यूनतम शुल्क सुनिश्चित किया गया है।


आगामी २० अक्टूबर को सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस क्रूज़ को हरीझंडी दिखाएंगे। इस मौके पर पर्यटन और शिपिंग विभाग से जुड़े कई जानी मानी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। हालांकि नियमित सेवा आगामी 24 अक्टूबर से शुरू होगी।

भारत की यह पहली क्रूज़ सेवा है जो मुंबई -गोवा के बीच चलेगी। हालांकि इससे पहले भी कई विदेशी कंपनिया मुंबई -गोवा के बीच क्रूज़ सेवा देती रही हैं। भारत से सटे देशों के लिए भी क्रूज़ सेवा ये कंपनिया देती रही है। लेकिन अब भारत के अपने क्रूज़ चलेंगे। लोग देशी क्रूज़ का लुफ्त उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें

शरीर के इस हिस्से में महिलाओं ने छिपा रखी थी लाखों की चीज, एयरपोर्ट पर स्कैन के दौरान सब रह गए हक्के-बक्के

Published on:
19 Oct 2018 03:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर