कश्मीरी युवक सैयद आदिल हुसैन शाह खच्चर ऑपरेटर था और पहलगाम आने वाले पर्यटकों को बैसरान घाटी घुमाने का काम करता था। हमले के दौरान जब आतंकवादी सामने आए, तो आदिल ने निडर होकर एक आतंकवादी की रायफल छीनने की कोशिश की ताकि उसके खच्चर पर बैठे पर्यटक की जान बचा सके। दुर्भाग्यवश वह कामयाब नहीं हुआ और आतंकवादियों ने आदिल को कई गोलियां मारी, जिससे उसकी जान चली गई। आदिल की बहादुरी के बारे में खुद उन पर्यटकों ने बताया जो इस हमले में बच गए।