शिंदे को सुझाव देते हुए अठावले ने आगे कहा, “बीजेपी के पास इतनी सीटें हैं कि वह नहीं मानेगी। मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को दो कदम पीछे आना चाहिए, जैसे देवेंद्र फडणवीस ने 2022 में 4 कदम पीछे आये थे। उन्होंने उनके नेतृत्व में काम किया था. एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए। यदि उनके लिए उपमुख्यमंत्री बनना ठीक नहीं है तो मेरा सुझाव है कि उन्हें केंद्र में आना चाहिए... पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बारे में जरूर सोचेंगे और जल्दी से कुछ फैसले लिए जाने चाहिए...इस पर जल्द फैसला होना चाहिए नाराजगी अच्छी बात नहीं है..एकनाथ शिंदे जी और उनके सभी 57 विधायकों की हमें आवश्यकता है, महायुति को साथ चलना चाहिए नहीं तो जनता का विश्वास टूट जाएगा..."