
Maharashtra CM Eknath Shinde Resigns : शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने आज (26 नवंबर) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे ने मंगलवार सुबह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज खत्म होने के साथ ही एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, दीपक केसरकर, दादाजी भुसे और चंद्रकांत रघुवंशी भी मौजूद थे।
बता दें कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का इस्तीफा पूरी कैबिनेट का इस्तीफा होता है। इसलिए मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद संविधान के मुताबिक सभी मंत्रियों का इस्तीफा माना जाता है।
इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बावजूद अगला सीएम कौन बनेगा? इस पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल कर लिया है। फडणवीस 2014 की बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन सरकार में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।
बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना पार्टी में जून 2022 में बड़ी फूट पड़ी. तब एकनाथ शिंदे 40 शिवसेना विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया। 20 जून को विधान परिषद चुनाव के बाद शिंदे नॉट रिचेबल हो गए। इस दौरान पार्टी के अधिकांश विधायक भी नॉट रिचेबल हो गए। सभी ठाणे से सूरत, फिर गुवाहाटी गए और शिंदे सरकार के गठन पर मुहर लगने के बाद मुंबई लौट आए।
हालांकि तब चर्चा थी कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनेंगे और देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा, लेकिन बीजेपी आलाकमान ने अचानक एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2022 को शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Updated on:
26 Nov 2024 12:14 pm
Published on:
26 Nov 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
