1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक जासूस साबित करने के लिए नहीं है ठोस सबूत, रवींद्र वर्मा जासूसी केस में वकील का बड़ा दावा

27 वर्षीय जूनियर इंजीनियर रविंद्र वर्मा की हिरासत अवधि समाप्त होने पर गुरुवार को ठाणे की एक अदालत में पेश किया गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 05, 2025

Maharashtra ATS

ATS (Image: Patrika)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार इंजीनियर रविंद्र वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मैकेनिकल इंजीनियर रविंद्र वर्मा को पुलिस हिरासत ख़त्म होने के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत में पेशह किया गया था. आरोप है कि रविंद्र वर्मा ने पाकिस्तान के लिए जासूसी की और भारतीय सेना के युद्धपोतों व पनडुब्बियों से संबंधित संवेदनशील जानकारियां साझा की।

रक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय रविंद्र वर्मा को पिछले सप्ताह आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था। वर्मा ठाणे जिले के कलवा का निवासी है।

जांच एजेंसी ने दावा किया है कि वर्मा ने स्केच, डायग्राम और ऑडियो नोट के माध्यम से युद्धपोतों और पनडुब्बियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को दी। एटीएस ने दावा किया कि जानकारी के बदले में वर्मा को भारत और विदेशों के विभिन्न बैंक खातों से पैसे मिले।

यह भी पढ़े-मुसलमान वर्चुअल तरीके से बकरा काटे… बीजेपी के मंत्री का बकरीद पर विवादित बयान, NCP ने कसा तंज

हालांकि बचाव पक्ष ने दलील दी कि वर्मा को फंसाया गया है और पुलिस के पास उनके मुवक्किल वर्मा के खिलाफ ठोस सबूत नहीं हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि फेसबुक पर एक पाकिस्तानी एजेंट (महिला बनकर) द्वारा हनीट्रैप में फंसाए जाने के बाद वर्मा ने गोपनीय जानकारी साझा की और बदले में उसे पैसे भी मिले। वर्मा ने जानबूझकर कई बार संवेदनशील जानकारी देश के दुश्मनों से साझा की।

इंजीनियर रविंद्र वर्मा की वकील रुपाली शिंदे ने कहा, "पुलिस ने अदालत में दलील दी कि उन्हें रविंद्र वर्मा से और पूछताछ करनी है, लेकिन अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में जिस लड़की का नाम प्रीति जायसवाल बताया गया है, वह सही नहीं है। लड़की का असली नाम जसप्रीत है। वह रविंद्र वर्मा के परिवार से भी बात किया करती थी और उसे हनीट्रैप करने की कोशिश कर रही थी। रविंद्र वर्मा के पास सिर्फ एक ही सिम कार्ड था, जिसे पुलिस ने उनके मोबाइल फोन के साथ जब्त कर लिया है। अब तक की जांच में पुलिस को रविंद्र वर्मा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।"

रविंद्र वर्मा एक रक्षा प्रौद्योगिकी फर्म में कनिष्ठ अभियंता के रूप में काम करता था और अपने काम के कारण उसे दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड तक पहुंच प्राप्त थी। एटीएस ने कहा कि आरोपी नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों पर भी जाता था। एटीएस को संदेह है कि उसने पाकिस्तानी एजेंटों को पनडुब्बियों और युद्धपोतों के नाम भी बताए और उससे जुड़ी अहम जानकारी भी दी।

Story Loader