
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म (File)
महाराष्ट्र (Maharashtra Crime) के नागपुर (Nagpur) में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। 20 साल के छात्र ने न सिर्फ अपनी पूर्व कथित गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया बल्कि उसका वीडियो उसके पिता को भी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय पीड़िता के साथ बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन पर यौन उत्पीड़न का वीडियो भी बनाया। पीड़िता के साथ रिश्ते में खटास आने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर लड़की के पिता को वीडियो क्लिप भेज दिया। यह भी पढ़े-Nagpur: घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर बिल्ली ने किया हमला, हो गई दर्दनाक मौत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीकॉम के प्रथम वर्ष के 20 वर्षीय छात्र प्रज्योत बंडोले (Prajyot Bandole) को पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के बीच झगड़े के बाद प्रज्योत ने लड़की को सबक सिखाने के लिए उसके पिता को शारीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो भेज दिया।
नाबालिग के परिवार ने शांति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया था। आरोपी पिछले साल नवंबर से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने कुछ वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किये थे।
पुलिस ने कहा कि आरोपी लड़के ने गुस्से में अश्लील वीडियो लड़की के परिजनों को भेजा। पीड़ित छात्रा ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी एक अन्य लड़के से दोस्ती हो गई थी। इसको लेकर उसका आरोपी से विवाद हो गया था।
पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Published on:
11 Mar 2024 09:17 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
