7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरली बाजी श्याम संग राधा नाचे रे भजन पर झूमे भक्त

सेवा संकल्प फाउंडेशन: संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा
less than 1 minute read
Google source verification
mumbai news

मुरली बाजी श्याम संग राधा नाचे रे भजन पर झूमे भक्त

मीरा भायंदर . गोकुल देखो वृन्दावन देखो रे मुरली बाजी श्याम संग राधा नाचे रे चंद्रकिरण सा श्याम सलोना आंखे कजरारी पर श्रीमद भागवत कथा में आए सैकड़ो भक्त भक्ति भाव से झूम उठे। सेवा संकल्प फाउंडेशन ने मीरा रोड शांति नगर सेक्टर छह के श्री सर्वेश्वर हिंदू मंदिर प्रांगण में संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया है। जिसमे कथा वाचक ने भगवान कृष्ण की कथा सुनाते हुए कथा वाचक केशरीनंदन ने कहा भगवान श्री कृष्ण ब्रिज में प्रगट होते है और बैकुंठ धाम छोड़ माता लक्ष्मी खुद भी ब्रिज रहने आ जाती है। भगवान सिर्फ यशोदा नंदन है जितने भी जीव इस धरती पर है भगवान सबकी आत्मा है और कृष्ण ब्रम्हा की सिफारिश पर ब्रिज में प्रगट हुए थे। प्रभु की कथा विरह में सताए लोगों के पाप ताप संताप सब कुछ हर लेते हैं क्योंकि हरी अनंत हरी कथा अनंता। कथा के दैनिक यजमान डॉ अजय दूबे ,दिनेश मिश्र, माणिक गुप्ता ,कृपाशंकर जायसवाल ,साहेबलाल दूबे ,अजय सेठ ,जयप्रकाश पांडे सहित अन्य गणमान्य हंै। आयोजन समिति में दिनेश मिश्र ,दीपक जैन ,रवीन्द्रनाथ पांडेय ,धर्मेंद्र शर्मा ,आदित्य दूबे सहित अन्य सदस्य है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग