मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एंटॉप हिल इलाके में एक सौतेले पिता ने महज इस वजह से 4 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह मोबाइल चलाने की आदत के कारण देरी से सोती थी, जिसके चलते 40 वर्षीय आरोपी को पत्नी के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल रहा था।