2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IndiGo की फ्लाईट में 24 वर्षीय महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

Mumbai Doctor Molested in IndiGo Flight: आरोपी प्रोफेसर का नाम रोहित श्रीवास्तव (उम्र- 47) है। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 28, 2023

indigo Flight molestation

इंडिगो फ्लाइट में मुंबई की डॉक्टर से छेड़छाड़

indigo Flight Harassment: दिल्ली से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोफेसर पर 24 साल की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

मुंबई पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सफ़र कर रही युवती की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर का नाम रोहित श्रीवास्तव (उम्र- 47) है। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में झमाझम बारिश जारी, मुंबई-ठाणे, पालघर समेत अन्य जिलों का जानें हाल, कल से मिलेगी राहत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी प्रोफेसर के बगल में थी। महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर विमान के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब उसें इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनसे बहस की। इस बीच, चालक दल के सदस्य लड़की के पास पहुंच गए और फिर पीड़िता ने सारी बात उन्हें बताई।

मुंबई में विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस स्टेशन गई और मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जब आरोपी प्रोफेसर को कोर्ट में पेश किया गया तो उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग