30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कबूतरों को दाना डालना पड़ेगा महंगा, सीधे दर्ज होगी FIR, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Mumbai News: अदालत ने न सिर्फ FIR का आदेश दिया, बल्कि नगर निगम को यह भी निर्देशित किया कि शहरभर में कबूतरखानों पर नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक और कठोर कदम उठाए जाएं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 31, 2025

Mumbai pigeon FIR

कबूतरों को दाना डालना 'सार्वजनिक उपद्रव' है- हाईकोर्ट (Photo- IANS)

मुंबई में अब सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालना महंगा पड़ सकता है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरों के झुंड को दाना डालने को ‘सार्वजनिक उपद्रव’ करार देते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर मुद्दा बताया है। न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की खंडपीठ ने इस मुद्दे पर दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए मुंबई महानगरपालिका (BMC) को ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि यह मुद्दा सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और सभी उम्र के लोगों को इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसलिए जो लोग सार्वजनिक जगहों पर कबूतरों को दाना डालते हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए।

अदालत ने बीएमसी को शहर के कबूतरखानों में कबूतरों के जमावड़े को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और सख्त उपाय लागू करने का भी निर्देश दिया। यह फैसला 30 जुलाई को उस याचिका की सुनवाई के दौरान आया जिसे पल्लवी पाटिल, स्नेहा विसरारिया और सविता महाजन की ओर से दायर किया था।

याचिकाकर्ताओं ने बीएमसी द्वारा शहर के कबूतरखानों पर की जा रही कार्रवाई को 'पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम' का उल्लंघन बताया था और तत्काल ईस पर रोक लगाने की मांग की थी।

इससे पहले, 3 जुलाई को इसी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने बीएमसी को किसी भी ऐतिहासिक कबूतरखाने को नहीं ध्वस्त करने का आदेश दिया था, लेकिन यह भी साफ कर दिया था कि वहां कबूतरों को दाना खिलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

मुंबई शहर में 51 ‘कबूतर खाने’ यानी दाना डालने की जगह हैं। इसके बाद दादर का मशहूर ‘कबूतर खाना’ बंद कर दिया गया। जबकि सांताक्रूज पूर्व और दौलत नगर तथा सांताक्रूज पश्चिम में अनधिकृत ‘कबूतर खाने’ भी बंद कर दिए गए हैं।

गौरतलब हो कि इसी महीने महाराष्ट्र सरकार ने कबूतरों की बीट के कारण स्वास्थ्य को होने वाले खतरे का हवाला देते हुए बीएमसी को मुंबई में कबूतर खानों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया था। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि ‘कबूतर खाने’ उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं क्योंकि उनकी बीट और पंख सांस संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं।

Story Loader