8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

H3N2 वायरस का कहर, महाराष्ट्र में एमबीबीएस छात्र ने तोड़ा दम, देश में हुई तीसरी मौत

H3N2 influenza virus in Maharashtra: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पुणे में इसके सबसे ज्यादा मरीज है, जबकि छत्रपति संभाजीनगर और नासिक में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 15, 2023

hospital_food_poisoning.jpg

2000 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार

Maharashtra H3N2 Virus News: देश में एच3एन2 (H3N2) वायरस इन्फ्लुएंजा के बढ़ते प्रसार ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में भी इन्फ्लूएंजा वायरस ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में महाराष्ट्र में एच3एन2 वायरस से संक्रमित 170 से अधिक मरीज हैं। इस बीच देश के तीसरे और महाराष्ट्र के पहले एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अहमदनगर शहर में इलाज के दौरान एक 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई है। जबकि मृतक के संपर्क में आये नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं और अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले सप्ताह ही कोंकण घूमने गया था। कोंकण से लौटने के बाद वह बीमार पड़ गया। उसे सर्दी, बुखार और खांसी जैसे कुछ लक्षण थे। यह भी पढ़े-Maharashtra: नहीं बच पाया 5 साल का सागर, 8 घंटे बाद कर्जत के बोरवेल से निकाला गया शव

तबियत ख़राब होने पर छात्र ने बाद में अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था। जिसमें वह कोरोना से संक्रमित पाया गया था। फिर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसका कोरोना टेस्ट के साथ-साथ एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस की जांच की गई, जिसमें एच3एन2 से संक्रमित होने की बात भी सामने आई।

महाराष्ट्र में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस से यह पहली मौत है। इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और युवक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का अब परीक्षण किया जा रहा है। उधर, H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से मेडिकल छात्र की मौत ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले कुछ दिनों से राज्य में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पुणे में इसके सबसे ज्यादा मरीज है, जबकि छत्रपति संभाजीनगर और नासिक में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

सरकार के अनुसार, इस वायरस से कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है, अन्य चार लोगों की मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जबकि महाराष्ट्र में भी युवक की जान इन्फ्लूएंजा वायरस से गई है।

एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, जबकि नागरिकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। सर्दी, बुखार और खांसी जैसे किसी भी लक्षण के होने पर डॉक्टर से परामर्श करने और तुरंत इलाज करवाने की अपील की जाती है।