14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्य साईं बाबा के आराधना दिवस में जुटे अनुयाई

कई केंद्रों पर वेद जप और विशेष भजन आयोजित किए गए
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai news

सत्य साईं बाबा के आराधना दिवस में जुटे अनुयाई

मुंबई. सत्य साईं संगठनों ने श्री सत्य साईं बाबा का आठवां आराधना दिवस मनाया। पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में स्थित भगवान श्री सत्य बाबा की समाधि पर जहां दुनिया भर के साईं भक्त इक_ा हुए। वही मुंबई में सत्य साईं संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर लंगर लगा कर लोगों को भोजन कराया गया। कई केंद्रों पर वेद जप और विशेष भजन आयोजित किए गए। सत्य साईं संगठनों ने इस अवसर पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, अनाथालयों की यात्रा, वृद्धाश्रम आदि सामाजिक उपक्रम भी चलाये।

25 से 28 अप्रेल तक मूर्तिकला प्रदर्शनी
मुंबई. आर्ट टाईम्स द्वारा आयोजित चित्र और मूर्तिकला प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच मुंबई मे ब्रिचकॅन्डी के भुलाभाई देसाई रोड स्थित सिमरोझा आर्ट गॅलरी में किया गया है। आर्ट टाईम्स द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन घनश्याम गुप्ता और सुनिल गुप्ता ने किया है। इस प्रदर्शनी में 20 से ज्यादा देश-विदेश के जाने माने चित्र और शिल्पकार द्वारा बनायी गयी, सौ से ज्यादा कलाकृतियां देखने मिलेगी। चित्र और मूर्तिकला प्रदर्शनी में अनुराधा पंजाबी, देविदास धर्माधिकारी, रशिदा के (बदाणी), मंजरी बिनल पटेल, मधुरा कुलकर्णी, सचिन चौधरी, सीमा दानाईत, एस. कांथा रेड्डी. वनश्री दाबीर, सत्यजीत शेरगिल, घनश्याम गुप्ता, संघपाल म्हस्के, सामू आलोही, सुलक्षणा धर्माधिकारी ऐसे अनेक देश विदेश के कलाकारों की शिल्पाकृती देखने मिलेगी। 25 से 28 अप्रैल के बीच रोज सुबह 11 ते शाम 7 बजे तक सभी कलाप्रेमी इस प्रदर्शनी का मुफ्त लाभ उठा सकते है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग