
जरूरतमंद महिलाओं को दी खाद्य सामग्री
कल्याण.
सरयूपारीण ब्राह्मण मंच एवं भगवान परशुराम अन्न-धान्य वितरण योजना के तहत कल्याण पश्चिम के जोशीबाग, यशोदा भवन में 35 से 40 गरीब जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री (अन्न धान) वितरित की गई। प्रत्येक को पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, शक्कर, तेल, हल्दी, मसाला, चाय पत्ती आदि खाद्य सामग्री का किट दिया गया। इस अवसर पर विजय नारायण पंडित, बृजेश पांडेय, मुरली तिवारी, शोभनाथ मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, विजय मिश्रा, मुन्ना तिवारी आदि मौजूद रहे।
जैन मुनियों का संयम स्पर्शना का कार्यक्रम
मुंबई. कलिकुण्ड तीर्थोद्धारक आचार्य विजय राजेन्द्र सूरीश्वर के शिष्य विजय राजशेखर सूरीश्वर के आज्ञानुवर्ति मुनि राजपुण्यविजय, राजसुन्दरविजय के सयंम पर्याय के 17 वर्ष एवं साध्वी कल्पपूर्णा की शिष्या साध्वी सत्वरंजीता के संयम पर्याय के 25 वर्ष की पूर्णाहुति निमित्त संयम स्पर्शना का कार्यक्रम झाब निवासी शा देवीचंद सरदारमल कटारिया संघवी परिवार की ओर से खेतवाड़ी श्रीपति टॉवर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें संयम जीवन के अनेक पहलुओं पर मुनि राजसुंदर विजय ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस संगीतमय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पधारकर संयम जीवन एवं जैन दीक्षा के सिद्धांतों को जाना।
Published on:
27 Mar 2019 12:43 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
