10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शैम्पू के बोतल में ड्रग्स! मुंबई एयरपोर्ट पर 20 करोड़ की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार

Mumbai Airport : मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की टीम ने एक विदेशी महिला यात्री के पास से 20 करोड़ रुपये की कोकीन ड्रग्स बरामद की है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 17, 2024

Drugs in shampoo bottle

Drug Smuggling : राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर तकरीबन 20 करोड़ रुपये की कोकीन पकड़ी गई है। यह कोकीन ड्रग्स लिक्विड फॉर्म में बरामद हुई है।

मुंबई डीआरआई के मुताबिक, यह ड्रग्स पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या (Kenya) की महिला नागरिक के पास से बरामद हुआ है। आरोपी महिला केन्या की राजधानी नैरोबी से मुंबई आई थी। शुक्रवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक केन्याई महिला यात्री को 20 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी महिला ने कथित तौर पर दो शैम्पू और लोशन की बोतलों में तरल रूप में कोकीन ड्रग्स को छिपाया था।

यह भी पढ़े-नशे के खिलाफ एक्शन, 4800 कोडीन सिरप की बोतलें, 75 किलो गांजा जब्त

डीआरआई अधिकारियों ने कहा कि यह तस्करी का नया तरीका है। बोतलों में भरी तरल कोकीन एकदम शैम्पू और लोशन की तरह लग रही थी, जिससे इसका पता लगाना काफी कठिन था।

मुंबई डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि नैरोबी से आई विदेशी महिला यात्री को एक खुफिया इनपुट के आधार पर एयरपोर्ट पर रोका गया और तलाशी ली गई। शैम्पू और लोशन की बोतलों में कुल 1,983 ग्राम चिपचिपा तरल बरामद किया गया। जांच में उस तरल पदार्थ के कोकीन होने की पुष्टि हुई है। इसका अनुमानित मूल्य 20 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि महिला को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग