7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर फिर मुश्किल में, PF में हेरफेर करने के आरोप में मामला दर्ज

Kishori Pednekar: किशोरी पेडनेकर की कंपनी पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कई कर्मचारियों का पीएफ तो काटा गया लेकिन उनके पीएफ खाते में वह पैसे जमा नहीं किये गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 29, 2023

kishori_pednekar.jpg

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर

Mumbai News: उद्धव ठाकरे गुट की नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। अब उन पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम से जुड़े कर्मचारियों का पीएफ नहीं भरने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पेडनेकर व अन्य के खिलाफ मुंबई के लोअर परेल के एनएम जोशी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इससे पहले शिवसेना (UBT) नेता किशोरी पेडनेकर पर वर्ली झोपडपट्टी पुनर्वास योजना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फ्लैट हड़पने का आरोप लगा था। चूंकि इस मामले की अभी जांच चल रही है, ऐसे में पेडनेकर ससे जुड़ा एक और मामला दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-Mumbai: मंत्रालय के बाहर दो महिलाओं ने पिया जहर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

किश कॉरपोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बेस्ट बस के करीब 264 कर्मचारियों का भविष्य निधि (पीएफ) रोके जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में बांद्रा निवासी 45 वर्षीय विद्या संदीप बाबर ने एफआईआर दर्ज कराई है।

यह कंपनी किशोरी पेडनेकर की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता बाबर ने आरोप लगाया है कि कई कर्मचारियों का पीएफ तो काटा गया लेकिन उनके पीएफ खाते में वह पैसे जमा नहीं किये गए। किश कॉरपोरेट सर्विसेज के तीन कर्मचारियों प्रशांत महेश गवस, शैला प्रशांत गवस और गिरीश रमेश रेवणकर पर पीएफ पैसे का हेरफेर करने का आरोप है। आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन से कुल 4,47,84 रुपए काटे गए लेकिन पीएफ खाते में एक रुपया भी जमा नहीं किया गया।

अक्टूबर 2021 में 127 बेस्ट कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान उनके खातों में नहीं हुआ, जबकि नवंबर 2021 में 137 कर्मचारियों को पीएफ खाते में पैसे नहीं मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 34 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।