15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर अमेरिकन से हुई फ्रेंडशिप, गिफ्ट भेज मुंबई की महिला को लगा दिया लाखों का चूना

मुंबई से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि 24 लाख रुपए के गिफ्ट की बात सुनकर वह लालच में आ गई। इसके बाद उसने महिला द्वारा बताए गए अकाउंट में कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए जमा कर दिए।

2 min read
Google source verification
fraud_news.jpg

Fraud

मुंबई से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मिले एक अमेरिकन फ्रेंड ने मुंबई की एक महिला को झांसे में लेकर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। पीड़ित महिला बेस्ट बस के ड्राइवर की वाइफ है। पीड़ित महिला को आरोपी ने महंगा गिफ्ट देने की बात कहीं थी। वहीं इस गिफ्ट को हासिल करने के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात किसी अकेले शख्स का नहीं हैं, बल्कि इस तरह की वारदात में पूरा का पूरा गिरोह शामिल हैं। मुंबई के चूनाभट्ठी में रहने वाली महिला सविता खुने ने पुलिस में शिकायत की है। बताया कि वह हाउस वाइफ हैं। एक दिन उन्हें एक अमेरिकन शख्स ने 22 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फॉलो किया तो महिला ने उसे फॉलोबैक किया। इसके बाद उसके साथ उनकी दोस्ती हो गई। 25 सितंबर को महिला के इस अमेरिकन दोस्त ने बताया कि वह उनके लिए एक महंगा गिफ्ट भेज रहा है। पहले तो महिला ने गिफ्ट लेने से मना कर दिया था, लेकिन आरोपी ने कहा कि उसने पहले ही डिस्पैच कर दिया है। यह भी पढ़े: सीएम शिंदे के साथ 4 मंत्री और 2 MLA नहीं गए गुवाहाटी, अटकलों का बाजार हुआ गर्म

बता दें कि पीड़ित महिला ने बताया कि दो दिन बाद यानी 27 सितंबर को ही उन्हें एक महिला ने का फोन आया। उसने खुद दिल्ली कस्टम से बताते हुए कहा कि उनका 30 हजार डॉलर (करीब 24 लाख रुपए) एक गिफ्ट रिसीव हुआ है, लेकिन इसकी कस्टम ड्यूटी जमा नहीं हुई है। उस महिला ने गिफ्ट हासिल करने के लिए कस्टम ड्यूटी जमा कराने को कहा।

पीड़ित महिला ने आगे बताया कि 24 लाख रुपए के गिफ्ट की बात सुनकर उसके मन में लालच में आ गया। इसके बाद उसने महिला द्वारा बताए गए अकाउंट में कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये जमा कर दिए। बावजूद इसके, जब एक महीने बाद भी गिफ्ट उसके पास नहीं पहुंचा तो उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी आरोपी से कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पति को बताई।

बता दें कि इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठगी का यह तरीका काफी पुराना हो चुका है। इस संबंध में लगातार लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग इस तरह से झांसे में आ जाते हैं। इसी तरह के मामले में पुलिस ने कुछ जालसाजों को पकड़ा भी था। इनमें कुछ विदेशी नागरिकों का भी हाथ हैं।