23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोकुलधाम में मनाया गया गणगौर पर्व

राजस्थानी महिला मंडल गोकुलधाम-यशोधाम का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
गोकुलधाम में मनाया गया गणगौर पर्व

गोकुलधाम में मनाया गया गणगौर पर्व

मुंबई. राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम व राजस्थानी महिला मंडल की ओर से गणगौर पर्व मनाया जा रहा है। महिलाएं आखा एवं झुंवारों से पूजन करती हैं, गणगौर के गीत गाती हैं। शाम के समय गणगौर पूजन एवं महिला सदस्यों की ओर से लोकगीत, लोकनृत्य प्रस्तुति किया जाता है। ऐसे समय पर बहुत ही सुंदर माहौल हो जाता है। वे परिवार, समाज, राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए मां गौरा का पूजन करती हैं व संस्कृति को जीवंत रखते हैं। गोकुलधाम के कृष्णवाटिका मंदिर में यह सब सम्पन्न होता है। त्रिलोक सिरसलेवाला के संचालन में राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम एवं राजस्थानी महिला मंडल गोकुलधाम की ओर से गणगौर महोत्सव में राजेश्वरी मोदी, सरोज शर्मा, संतोष पंसारी,सुमित्रा तुलस्यान, पुष्पा गुप्ता, लक्ष्मी अग्रवाल, संगीता मुरारका, स्वाती तुलस्यान, मीना तुलस्यान, सुशीला सराफ, सुनीता चमडिया, सरिता सराफ, पूजा सोमानी, शशि गोयल, विनिता कंदोई, अंजू तोदी, मधु डालमिया, सपना सराफ, दीपिका सरावगी, रत्न मूंदडा, हेमा गगड, संगीता खेतान, संतोष पोद्दार आदि महिलाएं पर्व में शामिल रहीं।