19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2022: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने आम जनता को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। इसी के मद्देनजर अलग-अलग जगह मूर्ति की स्थापना और समारोह आयोजित किये जाते हैं। महाराष्ट्र में भी गणेश उत्सव की धूम है। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने आम जनता को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Eknath Shinde, Nitin Gadkari and Other Leaders Wishes On Ganesh Festival

CM एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने आम जनता को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2022 पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। महाराष्ट्र में तो इसे अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। मुंबई में भी गणेश चतुर्थी का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने आम जनता को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। मान्यता है कि कि इसी दिन गणेश भगवान का जन्म हुआ था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं ने ट्वीट के माध्यम से आम जनता को शुभकामनाएं दी है। सीएम शिंदे ने ट्वीट कर लिखा कि सभी भक्तों को गणेशोत्सव की ढेरों शुभकामनाएं। एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: BMC इलेक्शन से पहले मतदाताओं को खुश करने में लगी बीजेपी, गणेशोत्सव पर 300 बसों में मुफ्त सफर का दिया तोहफा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि समस्त देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। बुद्धि के देवता श्री गणेशजी की कृपा सभी पर बनी रहें। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मनसे चीफ राज ठाकरे सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर आम जनता को शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही गणपति के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गए थे। फिर सभी भक्तों ने आरती में हिस्सा लिया और बप्पा के दर्शन किए।