25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lalbaugcha Raja 2022: बारिश आए या तूफान! मुंबई में गणेश भक्तो का जोश हाई; ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

महाराष्ट्र में धूमधाम से गणेशोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना के कारण दो साल बिना पाबंदियों के इसे मनाने की इजाजत सरकार ने दी है। मुंबई में बीती रात से ही बारिश हो रही है। लेकिन भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

2 min read
Google source verification
Heavy Rain in Mumbai, Huge Crowd gathering at Lalbaugcha Raja

मुंबई में गणेश भक्तो का जोश हाई

Lalbaugcha Raja 2022: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद बिना किसी रोक के इस बार गणेश उत्सव को मनाने की इजाजत सरकार ने दी है। मुंबई में बीती रात से लेकर सुबह तक भारी बारिश हुई है। लेकिन गणेश भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं आई है। मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी है।

मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ इस साल भी कम नहीं हुई है। बीती रात जमकर हुई बारिश ने भी लालबाग के राजा के दर्शन के लिए रात भर लाइन में लगे श्रद्धालुओं को भीगा दिया। लेकिन बारिश के कारण गणेश भक्तों का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। बल्कि बारिश से गणेश भक्तों का उत्साह और बढ़ गया। नीचे साझा किया वीडियो कल शाम में हुई आरती का है।

यह भी पढ़ें-Lalbaugcha Raja 2022: 'लालबागचा राजा' के दरबार में पहले दिन ही बवाल, भक्तों और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर हुई बहस

मुंबई की बारिश ने सुबह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं को भीगा दिया। जबकि बारिश से बचाने के लिए बड़ी तादात में लोगों ने तुरंत अपने छाते खोल दिए। साथ ही दर्शन करने आए भक्तों को लेकर भी मंडल की तरफ से खास इंतजाम किये गए हैं।

बरसात के बीच बड़ी तादात में पहुंचे भक्तों ने बारिश में भीगना भी पसंद किया। बप्पा के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद थके-हारे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। कतार में लगे गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया का नारा भी लगाया। मुखदर्शन की कतार में भी भारी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। लेकिन भारी बारिश में भक्तों के हौसले बुलंद हैं और बप्पा का दर्शन बिना किसी रुकावट के चल रहा है।