20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणपति बाप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ…जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी

अनंत चतुर्दशी: मुंबई, दिल्ली, जयपुर, सूरत, भोपाल-इंदौर में विसर्जन

less than 1 minute read
Google source verification
गणपति बाप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ...जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी

गणपति बाप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ...जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी

मुंबई. दस दिनों तक भक्तों का दु:ख-दर्द सुन भगवान श्री गणेश अनंत चतुर्दशी को अपने धाम चले गए। Ganpati Bappa Morya गणपति बाप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ...के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को सुखकर्ता-दु:खहर्ता को विदायी दी। जलस्रोतों में प्रतिमा विसर्जन से पहले गणपति की विधि-विधान से पूजा की गई। विसर्जन के लिए मुंबई-पुणे, भोपाल-इंदौर, दिल्ली, जयपुर, सूरत आदि शहरों में पुलिस-प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संगठनों की ओर से नाश्ते के साथ पानी की बॉटल वितरित की गई। विदित हो कि 31 अगस्त को गणेशोत्सव की शुरुआत हुई थी। दो साल बाद इस वर्ष गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रतिष्ठित गणेश मंडलों की ओर से जनता को साफ-सफाई के साथ पौधे लगा कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। लालबाग के राजा का दरबार अयोध्या में बनाए जा रहे श्री राम मंदिर की तरह सजाया गया था। गणेश गल्ली का पंडाल वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की तर्ज पर बनाया गया था।